देहरादून/ चमोली जिले के माणा गांव के निकट हिमस्खलन की घटना का जायजा लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और कहा कि एक्सपर्ट की टीम मौके पर भेजी गई है सभी लोग आपस में समन्वय बनाकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है केंद्र और राज्य सरकार इसमें काम कर रही हैं। एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जा रहा है जिससे सभी लोगों को सभी सूचनाएं मिल सकें। इस समय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो रही है जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानी हो रही है। आपको बता दें कि हिमस्खलन की घटना में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइज़ेशन (BRO) के कुल 57 श्रमिक प्रभावित हुए हैं। अब तक 15 श्रमिक सुरक्षित हैं, जबकि 42 लापता श्रमिकों को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। एसडीआरएफ की एक टीम जोशीमठ से रवाना हो चुकी है। लामबगड़ में सड़क अवरुद्ध होने के कारण सेना से संपर्क कर मार्ग खोलने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी टीम को सहस्रधारा हेलीपैड पर अलर्ट पर रखा गया है। मौसम की स्थिति में सुधार होते ही एसडीआरएफ की हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर से निकटतम उपलब्ध स्थान पर उतारा जाएगा। SDRF एवं जिला प्रशासन द्वारा BRO एवं सेना के साथ समन्वय किया जा रहा है। प्रभावितों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
पेट्रोल पंप के पास हुई वारदात से मचा हड़कंप, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की आरोपियों की पहचान मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में एक रेस्टोरेंट के भीतर घुसकर… Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में नाबार्ड के अंतर्गत ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि से पोषित योजनाओं के सम्बन्ध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक… Read More
मुख्यमंत्री ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण रोकने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवर को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान राज्य… Read More