देहरादून/ जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, यशपाल आर्य सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें सीडब्लूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि लोगों के वोट काटकर फर्जी वोटो के माध्यम से भाजपा चुनाव जीतने का काम कर रही है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और महाराष्ट्र में वोटिंग में गड़बड़ी पाई गई है ऐसे अन्य राज्यों में भी गड़बड़ी पाई हुई है,उन्होंने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव और नगर निगम चुनाव में भाजपा के लोगों ने वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से गायब करवा दिया।इसी को देखते हुए कांग्रेस अब आमजन के बीच जाकर लोगों को यह बताएगी कि किस प्रकार से भाजपा उनके मौलिक अधिकार का हनन कर रही है। वही इस 3 महीने के अभियान के तहत कांग्रेस लोगों से संपर्क कर उन्हें जागरूक करने का काम करेगी जिनके नाम वोटर लिस्ट से गायब किए गए थे और इस अभियान के तहत कांग्रेस, भाजपा के साजिश को बेनकाब करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जब भी किसी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटाया जाता है तो उसकी एक प्रक्रिया होती है शिकायत के आधार पर एक फॉर्म भरा जाता है और उस वोटर को कॉल या सूचना दी जाती है सूचना न मिलने की स्थिति में बीएलओ मौके पर जा कर निरीक्षण करते हैं तब उसका सत्यापन किया जाता है, लेकिन ऐसा किसी वोटर के साथ नहीं किया गया बहुत सारे लोगों के नाम उनके बिना जानकारी के हटा दिया गया जो कि संविधान के खिलाफ है।
निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना किया, BLO पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में वृद्धि आयोग ने EROs और AEROs को मानदेय देने का भी फैसला किया उत्तराखण्ड में… Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह… Read More
नभ नेत्र ड्रोन से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में ही तैनात रहेगा ड्रोन एसीईओ प्रशासन आनंद स्वरूप ने दिए निर्देश कांवड़ यात्रा को लेकर… Read More