देहरादून/ उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में लिवइन पार्टनर की हत्या के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने संलिप्त हत्या के आरोपियों की जांच की बात कही, “पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका का गला काटकर धड़ फेंका” जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा के नदन्ना क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवक द्वारा नानकमत्ता निवासी 32 वर्षीय युवती का सिर धड़ से अलग कर निर्मम हत्या की वारदात के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने संज्ञान लेते हुए कहा कि यह बहुत ही चिंताजनक व दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
कुसुम कण्डवाल ने इस घटना में दुख जताते करते हए कहा है कि यह बहुत ही निन्दपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष के लोगो द्वारा लवजिहाद व प्रेमजाल में फँसाकर युवतियों के साथ कुकर्म व उनकी हत्या का मामला बहुत चिंताजनक है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि इस जघन्य हत्या के आरोपी को कड़ी सजा होनी चाहिए, वहीं उन्होंने कहा कि इस निर्मम घटना की गम्भीरता से जाँच होनी चाहिए तथा मामले के तथ्यों के आधार पर यदि हत्यारोपी के साथ आरोप में संलिप्त अन्य आरोपी है तो उनकी भी हो जांच होनी चाहिए और उनके विरुद्ध भी कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि युवतियों और किशोरियों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है कि ऐसे दरिंदे कदम कदम पर मिल सकते है। हमे उनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है, साथ ही उन्होंने कहा कि ये लिवइन रिलेशनशिप के झांसे से जितना बचा जा सकता है उतना बच कर रहे।
वहीं उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर मणिकान्त मिश्रा से फोन पर वार्ता करते हुए, पीड़िता के परिजनों को हरसम्भव सहायता व आरोपी के परिजनों व अन्य नजदीकी लोगो की भी सख्ताई से जांच के लिए कहा है।
डॉ. पेम्मासानी चन्द्र शेखर ने सीएसआईआर–सीबीआरआई, रुड़की में देश का पहला 3डी कंक्रीट प्रिंटेड ग्रामीण आवास का किया उद्धघाटन – कच्ची दीवारों से 3डी प्रिंटिंग तक : सीबीआरआई ने ग्रामीण… Read More
भारत-चीन सीमा की सड़क बह गई थी, देना होगा 71 लाख मुआवजा, आयोग ने 12 साल बाद दिया आदेश राज्य उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को सेवा में कोताही का… Read More
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, चार पहाड़ी जिलों में विशेष सतर्कता की अपील देहरादून: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बुधवार… Read More