- दी उत्सव कार्यक्रम में नदियों की निर्मलता और स्वच्छता का लिया गया संकल्प
- जनसामान्य को नदी संरक्षण से जोड़ने की सीएम धामी की पहल
- सीएम ने की सभी नदियों का ‘मां’ के समान आदर करने की अपील
- हरिद्वार के हर की पौड़ी में हुआ नदी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मुख्य सेवक के रूप में अपने सफल चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड में मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की। साथ ही उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की कि हरिद्वार आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों।

