देहरादून/ जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, प्रदेश अध्यक्ष करण महारा, यशपाल आर्य सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें सीडब्लूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि लोगों के वोट काटकर फर्जी वोटो के माध्यम से भाजपा चुनाव जीतने का काम कर रही है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और महाराष्ट्र में वोटिंग में गड़बड़ी पाई गई है ऐसे अन्य राज्यों में भी गड़बड़ी पाई हुई है,उन्होंने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव और नगर निगम चुनाव में भाजपा के लोगों ने वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से गायब करवा दिया।इसी को देखते हुए कांग्रेस अब आमजन के बीच जाकर लोगों को यह बताएगी कि किस प्रकार से भाजपा उनके मौलिक अधिकार का हनन कर रही है। वही इस 3 महीने के अभियान के तहत कांग्रेस लोगों से संपर्क कर उन्हें जागरूक करने का काम करेगी जिनके नाम वोटर लिस्ट से गायब किए गए थे और इस अभियान के तहत कांग्रेस, भाजपा के साजिश को बेनकाब करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जब भी किसी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटाया जाता है तो उसकी एक प्रक्रिया होती है शिकायत के आधार पर एक फॉर्म भरा जाता है और उस वोटर को कॉल या सूचना दी जाती है सूचना न मिलने की स्थिति में बीएलओ मौके पर जा कर निरीक्षण करते हैं तब उसका सत्यापन किया जाता है, लेकिन ऐसा किसी वोटर के साथ नहीं किया गया बहुत सारे लोगों के नाम उनके बिना जानकारी के हटा दिया गया जो कि संविधान के खिलाफ है।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुयी रोप-विकास समिति की बैठक आयोजित प्रदेश में सभी रोप-वे प्रस्तावों को इस समिति से स्वीकृति लेना अनिवार्यः मुख्य सचिव काठगोदाम से हनुमानगढ़ी मंदिर प्रोजेक्ट… Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय, रुड़की में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक, समाज की… Read More
देहरादून/ उत्तराखंड शासन ने पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आदेश के अनुसार, मुकेश कुमार को एआईजी पी एंड एम से डीआईजी पीएसी बनाया गया है। धीरेंद्र गुंज्याल को… Read More