हरिद्वार / हरिओम सरस्वती पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण सप्ताह 03 मार्च से 08 मार्च 2025 तक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं । उन्होंने छात्राओं को संबोधित कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
अपने उद्बोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि “आज महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता ही सशक्त समाज की नींव हैं। हमें महिलाओं को समान अवसर प्रदान कर समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। सरकार भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है, लेकिन हमें भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपनी क्षमताओं को पहचाने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना सशक्त समाज की कल्पना अधूरी है, इसलिए शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से हर लड़की को आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
इस कार्यक्रम में महिला अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, नेतृत्व विकास और सामाजिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई साथ महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी छात्रों से आग्रह किया कि विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन को अपने जीवन में उतारने से निश्चित ही आपके जीवन को एक नयी दिशा मिलेगी ।
उत्तराखंड विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जिला पंचायत चुनाव में नैनीताल एसएसपी कार्यालय पर भाजपा और पुलिस की मिलीभगत के आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यवाही पर… Read More
देहरादून: उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मौके पर उत्तराखंड पुलिस के जवानों को बड़ा तोहफा मिला है. पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी करते हुए PAC और IRB के… Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर प्रशासन सख्त गैर-पंजीकृत नशा मुक्ति केंद्रों पर एक्शन मोड में सरकार, राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण और एसटीएफ की संयुक्त रणनीति बिना मानकों… Read More