हरिद्वार / हरिओम सरस्वती पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण सप्ताह 03 मार्च से 08 मार्च 2025 तक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं । उन्होंने छात्राओं को संबोधित कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
अपने उद्बोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि “आज महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता ही सशक्त समाज की नींव हैं। हमें महिलाओं को समान अवसर प्रदान कर समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। सरकार भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है, लेकिन हमें भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपनी क्षमताओं को पहचाने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना सशक्त समाज की कल्पना अधूरी है, इसलिए शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से हर लड़की को आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
इस कार्यक्रम में महिला अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, नेतृत्व विकास और सामाजिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई साथ महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी छात्रों से आग्रह किया कि विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन को अपने जीवन में उतारने से निश्चित ही आपके जीवन को एक नयी दिशा मिलेगी ।
मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड डीजीपी के निर्देश: पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही। अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक, घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा संदिग्ध… Read More
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, रसोई में गंदगी और निर्देशों की अनदेखी का मामला; जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई देहरादून, 21 अक्टूबर। दीपावली और… Read More
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 127 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत प्रदेश के 12 नगर निकायों में देवभूमि रजत जयंती पार्कों के… Read More