देहरादून/ राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टोल पर कतार में खड़ी गाड़ियों को एक बेकाबू डंपर ने रौंद दिया है जिसमें 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो अपने आप में दहला देने वाला है, यह हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ जब टोल प्लाजा पर देहरादून की तरफ से आने वाले कई गाड़ियां टोल प्लाजा पर कतार में खड़ी थीं तभी पीछे से आ रहे खनन से लदे बेकाबू डंपर ने कतार में खड़ी गाड़ियों को रौंद दिया और एक गाड़ी बुरी तरह डंपर की चपेट में आई और टोल प्लाजा के पिलर और डंपर के बीच फंस गई जिस कारण कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की तस्वीर देख कर हर कोई यहां से टोल प्लाजा हटाने की बात कर रहा है। क्योंकि यहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं, बताया जा रहा है कि दोनों मृतक टिहरी कोर्ट के कर्मचारी थे और सुबह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे फिलहाल इस हादसे के बाद पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर ली है।
आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग है नवाचार: उप सचिव पोखड़ा बना वैज्ञानिक खेती और कृषि जागरूकता का केंद्र भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ–2025 के अंतर्गत विकासखंड पोखड़ा में… Read More
देहरादून: 14 अप्रैल को पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी के देहरादून दौरे पर होने वाली भीड़ को देखते… Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ वन्य जीव हमले में जनहानि पर सहायता राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपए की जाएगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी… Read More