देहरादून/ राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टोल पर कतार में खड़ी गाड़ियों को एक बेकाबू डंपर ने रौंद दिया है जिसमें 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो अपने आप में दहला देने वाला है, यह हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ जब टोल प्लाजा पर देहरादून की तरफ से आने वाले कई गाड़ियां टोल प्लाजा पर कतार में खड़ी थीं तभी पीछे से आ रहे खनन से लदे बेकाबू डंपर ने कतार में खड़ी गाड़ियों को रौंद दिया और एक गाड़ी बुरी तरह डंपर की चपेट में आई और टोल प्लाजा के पिलर और डंपर के बीच फंस गई जिस कारण कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की तस्वीर देख कर हर कोई यहां से टोल प्लाजा हटाने की बात कर रहा है। क्योंकि यहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं, बताया जा रहा है कि दोनों मृतक टिहरी कोर्ट के कर्मचारी थे और सुबह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे फिलहाल इस हादसे के बाद पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर ली है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर… Read More
देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर से 70 मीटर दायरे में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालु मंदिर के नजदीक जाकर रील… Read More
उत्तराखंड में कोरोना की दस्तक से देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट।* *दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आए तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव।* *जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए सतर्क रहने के निर्देश।*… Read More