चमोली/ चमोली जिले के निजमुला घाटी में शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि शादी समारोह से घर लौट रहे लोगों का वाहन खाई में गिर गया, जिससे 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।भारी बारिश के कारण घटना की सूचना देर से मिली, बेहद मुश्किल हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन 5 लोगों को नहीं बचाया जा सका। निजमुला क्षेत्र के कुछ लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। जो दशोली विकासखंड के हरमनी गांव जा रहे थे। इसी दौरान बिरही निजमुला मार्ग पर कोरेलधार गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। मौसम खराब होने की वजह से हादसे की जानकारी प्रशासन को देर से चली। तेज आंधी तूफान और बारिश के बीच ही रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया गया। वहीं, इस हादसे पर सीएम धामी ने गहरा शोक जताया है।
देहरादून: देहरादून। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक चार दिन पहले देहरादून में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है स्पेशल टास्क फोर्स… Read More
बॉयफ्रेंड से अपनी 13 साल की बेटी का रेप करवाने की आरोपी भाजपा की पूर्व नेता 03 दिन पुलिस रिमांड में रहेगी। इसके साथ ही कोर्ट ने महिला के प्रेमी… Read More
देहरादून: गृह विभाग ने शुक्रवार को 15 अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के तबादले किए हैं। इनमें 11 एएसपी के तबादले पदोन्नति के बाद किए गए हैं। जिनकी पिछले दिनों डीएसपी… Read More