चमोली/ चमोली जिले के निजमुला घाटी में शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि शादी समारोह से घर लौट रहे लोगों का वाहन खाई में गिर गया, जिससे 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।भारी बारिश के कारण घटना की सूचना देर से मिली, बेहद मुश्किल हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन 5 लोगों को नहीं बचाया जा सका। निजमुला क्षेत्र के कुछ लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। जो दशोली विकासखंड के हरमनी गांव जा रहे थे। इसी दौरान बिरही निजमुला मार्ग पर कोरेलधार गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। मौसम खराब होने की वजह से हादसे की जानकारी प्रशासन को देर से चली। तेज आंधी तूफान और बारिश के बीच ही रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया गया। वहीं, इस हादसे पर सीएम धामी ने गहरा शोक जताया है।
सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर जनपद रुद्रप्रयाग में हुई बस दुर्घटना… Read More
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं गणतंत्र दिवस संविधान निर्माण का महापर्व है – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी… Read More
आफत बनकर बरसी भारी बारिश, अतिवृष्टि से बगरधार में चार आवासीय मकान जमींदोज, दस को खतरा पहाड़ों पर बारिश आफत बनकर बरस रही है। रुद्रप्रयाग जिले के बगरधार में अतिवृष्टि… Read More