देहरादून/ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में हुई घटनाओं पर उच्चाधिकारियों की हाईलेवल बैठक की, बैठक में प्रदेश में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सीएम धामी ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नैनीताल में पीड़िता को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस घटना पर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ हर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है । उन्होंने कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है।
अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफ़वाह फैलाने पर तत्काल उनकी पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही वैरिफिकेशन अभियान को भी तेज करने हेतु निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड की पवित्र भूमि और इसकी अस्मिता के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति या संगठन देवभूमि की एकता को तोड़ने का दुस्साहस करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
*विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरी – मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री ने 6940 करोड़ की 12 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा।* *50 प्रतिशत से अधिक प्रगति वाली परियोजनाओं… Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार, चंपावत में प्रबुद्ध नागरिकों एवं वरिष्ठजनों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के अनुभव, ज्ञान… Read More
मुख्यमंत्री ने आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत क्षतिग्रस्त सडकों की मरम्मत, आर्थिक सहायता के साथ ही बाढ सुरक्षा कार्यो, सडकों के निर्माण, स्कूलोें की मरम्मत, नहरों व गूलों के निर्माण… Read More