देहरादून/ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में हुई घटनाओं पर उच्चाधिकारियों की हाईलेवल बैठक की, बैठक में प्रदेश में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सीएम धामी ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नैनीताल में पीड़िता को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस घटना पर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ हर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है । उन्होंने कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है।
अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफ़वाह फैलाने पर तत्काल उनकी पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही वैरिफिकेशन अभियान को भी तेज करने हेतु निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड की पवित्र भूमि और इसकी अस्मिता के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति या संगठन देवभूमि की एकता को तोड़ने का दुस्साहस करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून: उत्तराखंड में चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 11 जिलों के लिए अगले 24 घंटे का… Read More
पौड़ी पुलिस की कार्रवाई, गंगा भोगपुर के रिजॉर्ट में रेव पार्टी करते 37 युवक युवतियों को धरा मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिजॉर्ट में छापा मारा तो यहां… Read More
मिशन निदेशक ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (SMHI), सेलाकुई का दौरा कर राज्य टेली. मानस सेल की प्रगति की समीक्षा की आज स्वाति एस. भदौरिया मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन… Read More