देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। पटेलनगर थाना क्षेत्र के टपरी इलाके में एलपीजी सिलिंडर से गैस रिसाव के बाद जोरदार धमाका हो गया। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोग बुरी तरह झुलस गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही बम डिस्पोजल स्क्वाड ने भी घटना स्थल पर जांच की। धमाके की आवाज से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, और जैसे ही आग जलाई गई, जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके में मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
झुलसे सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। डॉक्टरों की टीम घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल जुटाए हैं और धमाके की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गैस एजेंसी से भी जवाब मांगा गया है।
सवाल यह उठता है कि क्या गैस सिलेंडर की सप्लाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है? जांच के नतीजों से साफ होगा कि लापरवाही किसकी थी।
देहरादून। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में उनका गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री… Read More
10 रुपये में दुकान से खरीदा था चाकू, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; आत्मघाती कदम उठाने की वजह तलाश रही पुलिस रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में सोमवार को गणेश चौक… Read More
एक महीने में श्री केदारनाथ धाम यात्रा में लगभग 200 करोङ का कारोबार घोड़ा खच्चर संचालन से 40 करोड़ रुपए, हेली सेवाओं ने किया 35 करोड़ का व्यापार जीएमवीएन एवं… Read More