देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। पटेलनगर थाना क्षेत्र के टपरी इलाके में एलपीजी सिलिंडर से गैस रिसाव के बाद जोरदार धमाका हो गया। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोग बुरी तरह झुलस गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही बम डिस्पोजल स्क्वाड ने भी घटना स्थल पर जांच की। धमाके की आवाज से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, और जैसे ही आग जलाई गई, जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके में मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
झुलसे सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। डॉक्टरों की टीम घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल जुटाए हैं और धमाके की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गैस एजेंसी से भी जवाब मांगा गया है।
सवाल यह उठता है कि क्या गैस सिलेंडर की सप्लाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है? जांच के नतीजों से साफ होगा कि लापरवाही किसकी थी।
देहरादून: राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने पंचायत चुनावों को लेकर विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राज्यभर में पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे, जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम… Read More
देहरादून। उत्तराखंड सरकार प्रदेश में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए नई स्वास्थ्य नीति लागू करने की तैयारी में है। प्रस्तावित नीति के तहत अब राजकीय मेडिकल कॉलेजों से… Read More
मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र-बोले, “सरकारी सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाएं” अब तक 26,000 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी कृ मुख्यमंत्री… Read More