देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जसपाल राणा ने अपने खेल कौशल और उपलब्धियों से देश और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति से खेल जगत को गहरा आघात पहुंचा है और उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
देहरादून। उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में पाले की मार और मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर के कारण सूखी ठंड लोगों को परेशान कर… Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़ी हुई विभिन्न परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया… Read More
उधमसिंह नगर : सितारगंज तहसील के शक्तिगढ़ क्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। रविवार को केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के तहत शक्तिगढ़… Read More