देहरादून/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के करीब 15 से ज्यादा स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है, इसके बाद कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिनका इतिहास को बनाने में कोई योगदान नहीं है उन्हें इतिहास को मिटाने में बहुत आनंद आता है, डॉ प्रतिमा सिंह कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि इतिहास को इसलिए संजोया जाता है ताकि आज की पीढ़ी और आने वाली कई पीढ़ियों ये याद रख सकें कि ये आज़ादी उसे ऐसे ही नहीं बल्कि बहुत शहदतों के बाद और कितने संघर्षों से मिली है, जिसकी हिफ़ाज़त करने का दायित्व हम सबका है । कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि राज्य में हर तरफ़ से खनन से लेकर भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, बेरोज़गारी, महंगाई जैसे मुद्दों से लोग परेशान हैं,लेकिन सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नाम बदलो का खेल खेल रही है।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा बैठक आयोजित मुख्य सचिव ने डोर-टू-डोर सफाई, सोर्स सेग्रीगेशन और प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता… Read More
देहरादून। प्रदेश सरकार ने रजिस्ट्री शुल्क में बड़ा बदलाव करते हुए इसे 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया है। नई दरें वित्त विभाग के आदेश जारी… Read More