देहरादून/ चमोली जनपद के नंदा देवी बायोस्फीयर के निदेशक पर उत्पीड़न के आरोप लगे हैं जिसको लेकर वन विभाग के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने 2 अप्रैल यानी आज तक की कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी स्थगित कर दी थी। कर्मचारियों की मांग है कि निदेशक को जिला मुख्यालय से हटाया जाए और दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाय कर्मचारियों ने कहा था कि जब तक निदेशक का तबादला भी हो जाता तब तक वह कार्य का बहिष्कार करेंगे। दूसरी ओर इस संबंध में आरके मिश्रा पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ उत्तराखंड ने बताया कि यह मामला शासन स्तर का है। चमोली जनपद से 25 कर्मचारी इस मामले को लेकर उनके पास आए थे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि किसी भी कर्मचारी का अनावश्यक उत्पीड़न न किया जाए। जहां तक बाद स्थानांतरण की है तो वह शासन स्तर पर ही निर्णय लिए जाते हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमाद्री आइस रिंक रजत जयंती खेल परिसर रायपुर, देहरादून में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड… Read More
सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को त्वरित एवं प्रभावी ट्रॉमा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत मा. उच्चतम न्यायालय द्वारा सभी राज्यों को जारी किए गए आदेशों के क्रम… Read More
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शनिवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) की प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपद के दिव्यांगजनों की… Read More