देहरादून/ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में हुई घटनाओं पर उच्चाधिकारियों की हाईलेवल बैठक की, बैठक में प्रदेश में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सीएम धामी ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नैनीताल में पीड़िता को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस घटना पर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ हर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है । उन्होंने कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है।
अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफ़वाह फैलाने पर तत्काल उनकी पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही वैरिफिकेशन अभियान को भी तेज करने हेतु निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड की पवित्र भूमि और इसकी अस्मिता के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति या संगठन देवभूमि की एकता को तोड़ने का दुस्साहस करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश देहरादून : थाना डालनवाला क्षेत्र के आराघर टी-जंक्शन पर रविवार तड़के एक बड़ी घटना उस समय घटित हो गई जब वाहन चेकिंग में तैनात पुलिस… Read More
अंकिता हत्याकांड की जांच को भटकाने का प्रयास कर रही उत्तराखंड की भाजपा सरकार- कांग्रेस* गणेश गोदियाल बोले- मुख्यमंत्री के ऐलान के 15 दिन बाद भी साफ नहीं कि मामले… Read More
उत्तराखंड में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने पहले भी कानून-व्यवस्था की लगातार समीक्षा बैठकों… Read More