देहरादून/ सचिवालय में नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को यात्रा मार्ग की मरम्मत, स्वच्छता, शौचालय, सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन और विश्राम स्थलों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैँ ।
इसके साथ ही अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करने, यात्रा मार्ग को प्लास्टिक मुक्त घोषित कर प्रदेश की सांस्कृतिक झलकियों से संजोने, बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी, मौसम की रीयल टाइम जानकारी, जिन पड़ावों से होकर यात्रा गुज़रे उन सभी स्थानों का सौंदर्यीकरण, ड्रोन निगरानी, अस्थायी हेलीपैड और आपदा प्रबंधन टीमों की तैनाती के संबंध में निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों और ट्रैकर्स को भी यात्रा से जोड़ने के लिए विशेष टूर पैकेज तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए जिससे अधिक संख्या में श्रद्धालु इस आस्था यात्रा का हिस्सा बन सकें। उन्होंने कहा कि नंदा देवी राजजात यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा ही नहीं, बल्कि हमारी आस्था, सांस्कृतिक गौरव और जनमानस की श्रद्धा का दिव्य संगम है। हमारी सरकार इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक यात्रा की भव्यता, सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से उत्तराखण्ड में एम्स ऋषिकेश से… Read More
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-‘ग’ की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में… Read More
*निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूरा करें विभाग ताकि निर्माण कार्यों में लागत न बढ़े-मुख्य सचिव* *भूमि एवं समन्वय से जुड़े मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर मिलकर करते हुए… Read More