देहरादून/ देश भर में जहां सड़क सुरक्षा अभियान जोरों पर चल रहा है तो वही इस अभियान के तहत उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी अनेको कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । परिवहन विभाग के द्वारा प्रदेश के कई जनपदों में इस कार्यक्रम को वृहद रूप में किया जा रहा है, इसी क्रम में राजधानी देहरादून के आरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को चालक- परिचालक सहित कार्यालय में कार्यरत लोगों और कार्यालय संबंधित कार्यों हेतु आने वाले सभी लोगों के निशुल्क नेत्र जांच के लिए कैंप का आयोजन किया गया। वही एआरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि इसी तरह सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्कूल और कॉलेज में भी जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम किए जाएंगे, जिनमें बच्चों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी और रोड सेफ्टी के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
*23 दिन में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में दो लाख से अधिक नागरिकों की सहभागिता* *16 हजार से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण* *1,11,326 नागरिकों ने… Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने… Read More
मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में क्षतिग्रस्त निजी और सार्वजनिक संपत्ति के आकलन तैयार करने हेतु 7 दिन की टाइमलाइन दी धराली आपदा में ध्वस्त हुए कल्प केदार देवता के मंदिर… Read More