चमोली/ चमोली जिले के निजमुला घाटी में शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि शादी समारोह से घर लौट रहे लोगों का वाहन खाई में गिर गया, जिससे 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।भारी बारिश के कारण घटना की सूचना देर से मिली, बेहद मुश्किल हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन 5 लोगों को नहीं बचाया जा सका। निजमुला क्षेत्र के कुछ लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। जो दशोली विकासखंड के हरमनी गांव जा रहे थे। इसी दौरान बिरही निजमुला मार्ग पर कोरेलधार गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। मौसम खराब होने की वजह से हादसे की जानकारी प्रशासन को देर से चली। तेज आंधी तूफान और बारिश के बीच ही रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया गया। वहीं, इस हादसे पर सीएम धामी ने गहरा शोक जताया है।
“कारगिल शहीदों को सलाम: सेना के जवान पहुँचे घर-घर, परिजनों को भेंट किए स्मृति सम्मान चिन्ह” “वो चोटियाँ जहाँ आज तिरंगा लहराता है, वहाँ एक समय गोलियों की बौछार थी।… Read More
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनसेवा का सशक्त माध्यम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 3.22 लाख से अधिक नागरिकों को मिला सीधा लाभ उत्तराखंड के सभी… Read More
लोकपर्व इगास पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र भौंर का स्थलीय निरीक्षण मुख्यमंत्री ने प्रभावितों के साथ… Read More