देहरादून/ चमोली जनपद के नंदा देवी बायोस्फीयर के निदेशक पर उत्पीड़न के आरोप लगे हैं जिसको लेकर वन विभाग के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने 2 अप्रैल यानी आज तक की कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी स्थगित कर दी थी। कर्मचारियों की मांग है कि निदेशक को जिला मुख्यालय से हटाया जाए और दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाय कर्मचारियों ने कहा था कि जब तक निदेशक का तबादला भी हो जाता तब तक वह कार्य का बहिष्कार करेंगे। दूसरी ओर इस संबंध में आरके मिश्रा पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ उत्तराखंड ने बताया कि यह मामला शासन स्तर का है। चमोली जनपद से 25 कर्मचारी इस मामले को लेकर उनके पास आए थे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि किसी भी कर्मचारी का अनावश्यक उत्पीड़न न किया जाए। जहां तक बाद स्थानांतरण की है तो वह शासन स्तर पर ही निर्णय लिए जाते हैं।
उत्तराखण्ड के लोक साहित्य को डिजिटल स्वरूप में किया जाएगा संरक्षित – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान प्रदान करेगी राज्य सरकार उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई… Read More
केदरनाथ में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हादसा हो गया। गनीमत रही कि चॉपर जमीन से अधिक ऊंचाई पर नहीं था। इस हादसे में पायलट, 01 चिकित्सक और 01 नर्सिंग… Read More
केदारनाथ धाम से शीतकाल के दौरान बर्फबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण को गंभीरता… Read More