वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने, आनंद बर्धन प्रदेश के 19वें मुख्य सचिव बने हैं

देहरादून/ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने, आनंद बर्धन प्रदेश के 19वें मुख्य सचिव बने हैं. उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। इस अवसर पर सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का विदाई समारोह आयोजित किया गया था। इसके साथ उन्होने मुख्य सचिव का कार्यभार नवनियुक्त मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को सौंप दिया है। बता दें कि वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का विस्तारित कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो गया है। इसके बाद एक अप्रैल से आनंद बर्द्धन विधिवत तौर से मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल लेंगे। वर्ष 1992 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन प्रदेश के 19वें मुख्य सचिव बन गये है। सरकार ने शुक्रवार को उन्हें एक अप्रैल से मुख्य सचिव के रूप में तैनात करने का आदेश जारी किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *