देहरादून/ उत्तराखंड में आज से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बोर्ड की परीक्षा के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है, उनका कहना है कि प्रदेश सरकार ने शैक्षिक कैलेंडर को जारी किया है ।जिसके मुताबिक इस बार बोर्ड की परीक्षा के रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित कर दिए जाएंगे । साथ ही ब्लॉक स्तर पर बेहतर अंक लाने वाले पांच छात्र-छात्राओं को भारत भ्रमण की मौका दिया। उनका कहना है कि प्रदेश में नकल विहीन परीक्षा हो इसके लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मंत्री ने कहा कि इस बार अंक सुधार का मौका भी दिया जा रहा है, और अगले शैक्षिक सत्र से पहले ही उन छात्रों का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा ताकि वे अगली कक्षा में प्रवेश कर सकें।
26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र “आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल” सीएम धामी का स्पष्ट संदेश—परंपराएं अपनी जगह, लेकिन ज्ञान-विज्ञान, साइंस, टेक्नोलॉजी,… Read More
मुख्यमंत्री ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री… Read More
तबाही लेकर आ रहा मानसून…आपदा में उजड़ जाते हैं हर साल 17 गांव, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान उत्तराखंड में 2012 से अब तक आई प्राकृतिक आपदा में 2629 परिवारों… Read More