देहरादून / कांग्रेस के विधायक हरीश धामी ने उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदान तक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली को लेकर विधानसभा के सदन में सवाल उठाया । उन्होंने कहा कि पहाड़ हो या मैदान सभी जगह स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बदहाली में है कहीं भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है जिले के मुख्यालय के अस्पताल भी सिर्फ रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। वहीं उन्होंने ऋषिकेश के एम्स अस्पताल की कार्य प्रणाली पर सवाल करते हुए कहा कि यहां भी पहाड़ के लोगों के लिए कोई उपचार नहीं हो पा रहा है, और ना ही जनता के द्वारा चुने गए विधायकों की सुनवाई हो रही है। हरीश धामी ने कहा कि एम्स अस्पताल में राजस्थानी लोग भरे पड़े हैं स्थानीय लोगों को तवज्जो नहीं दी गई इस लिए भी एम्स में यहां के लोगों का उपचार नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ अपनी वाहवाही करते थकते नहीं, लेकिन यहां लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे है। ऋषिकेश एम्सअस्पताल में बेड न मिलने के कारण कई लोगों को महीनों इंतजार करना पड़ रहा है, और इसी अभाव में लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा था है।
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां श्यामपुर आदर्श विहार के पास स्थित चाय बागान में रविवार देर रात एक युवती का शव प्लास्टिक के कट्टे… Read More
*उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र* *ऋषिकुल, हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा – मुख्यमंत्री* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने… Read More
देहरादून/ राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टोल पर कतार में खड़ी गाड़ियों को एक बेकाबू डंपर ने रौंद दिया है जिसमें 2 लोगों की… Read More