देहरादून/ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सबसे बड़े मैराथन का आयोजन आर जी हॉस्पिटल्स द्वारा किया गया। जिसमें 28,000 से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण और 16,800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में मिलिंद सोमण, मुख्य अतिथि के रूप में, और गणेश जोशी जी, कैबिनेट मंत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस मैराथन में पुरुष और महिला प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर दौड़ के विभिन्न वर्गों में कुल ₹1,50,000 के नकद पुरस्कार वितरित किए गए। आर जी हॉस्पिटल्स ने एक मुफ्त सामुदायिक मैराथन का आयोजन भी किया, जिसमें विभिन्न देशों के लोगों ने भाग लिया।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निशुल्क यात्रा सुविधा उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी… Read More
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान रविवार को गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से महाराष्ट्र की 60… Read More
देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शुमार वन अनुसंधान संस्थान (FRI) करीब चार महीने के लंबे इंतजार के बाद सोमवार से पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया गया है।… Read More