देहरादून / कांग्रेस के विधायक हरीश धामी ने उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदान तक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली को लेकर विधानसभा के सदन में सवाल उठाया । उन्होंने कहा कि पहाड़ हो या मैदान सभी जगह स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बदहाली में है कहीं भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है जिले के मुख्यालय के अस्पताल भी सिर्फ रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। वहीं उन्होंने ऋषिकेश के एम्स अस्पताल की कार्य प्रणाली पर सवाल करते हुए कहा कि यहां भी पहाड़ के लोगों के लिए कोई उपचार नहीं हो पा रहा है, और ना ही जनता के द्वारा चुने गए विधायकों की सुनवाई हो रही है। हरीश धामी ने कहा कि एम्स अस्पताल में राजस्थानी लोग भरे पड़े हैं स्थानीय लोगों को तवज्जो नहीं दी गई इस लिए भी एम्स में यहां के लोगों का उपचार नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ अपनी वाहवाही करते थकते नहीं, लेकिन यहां लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे है। ऋषिकेश एम्सअस्पताल में बेड न मिलने के कारण कई लोगों को महीनों इंतजार करना पड़ रहा है, और इसी अभाव में लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा था है।
देहरादून: राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में भू-धोखाधड़ी और सरकारी राजस्व को चूना लगाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में किए गए… Read More
यूएसडीएमए की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के तत्वावधान में श्रीलंका के 40 सिविल सेवा अधिकारी पहुंचे एसईओसी नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस… Read More
देहरादून उत्तराखंड में राज्य सिविल सेवा (PCS) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार समाप्त हो गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक… Read More